पीलीभीत, मई 5 -- पूरनपुर। सांड़ की टक्कर लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ने गमगीन मौहाल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार शाम गांव घुंघचाई के रहने वाले मंगू पुत्र श्यामबहादुर बलरामपुर से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। मैगलगंज हाइवे पर लुकटिहाई गांव के पास सांड़ से मंगू की बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। डायल 112 पुलिस ने घायल मंगू को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। सीएचसी से उसे जिला अस्ताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजनों ने मंगू को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात उपचार के दौरान मंगू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से मृतक की मां का रो रोकर बुराहाल है। मंगू के तीन साल की एक बेटी है। सोमवार को परि...