पीलीभीत, जून 26 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले सचिन मिश्रा पुत्र मुरारीलाल की गांव में आटा चक्की लगी है। बुधवार की शाम सचिन आटा चक्की चला रहे थे। इस दौरान आवारा सांड़ आटा चक्की में घुस गया। भगाने का प्रयास करने पर सांड़़ ने उन पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहंुच गए। उन्होंने सांड़ को भगाया। घायल सचिन मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सांड पर भाला से किया हमला, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...