सांड़ के आतंक से बाजारवासी परेशान
आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़। बरदह कस्बा में एक सप्ताह से सांड़ के आतंक से बाजारवासी परेशान हैं। बाजारवासियों ने ठेकमा ब्लाक, तहसील मुख्यालय मार्टीनगंज में शिकायत की, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सांड़ के हमले से 55 वर्षीय संजय मोदनवाल, 58 वर्षीय संजय ठठेरा, 36 वर्षीय विवेक सहित कई लोग घायल हो गए। बाजारवासियों ने पड़ोसी जनपद जौनपुर के नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर से वाहन मंगवाया। गुरुवार को घंटों मशक्कत के बाद नगर पंचायत के कर्मी सांड़ों को पकड़कर जौनपुर लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.