फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद। शहर में सांड़ों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग ठंडी सड़क पर एक शॉपिंग मॉल के सामने दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागे। दुकानदारों ने लाठी-डंडों व पानी डालकर जैसे-तैसे उन्हें अलग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...