नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नाक बंद हो जाए, तो सिर्फ सांस लेने में ही परेशानी नहीं होती, बल्कि ठीक से सोना, खाना और रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम करना भी मुश्किल लगने लगता है। कई लोगों को यह समस्या सर्दी, एलर्जी, धूल या मौसम बदलने के दौरान ज्यादा परेशान करती है। ऐसे समय में लोग तुरंत दवा लेने की सोचते हैं, लेकिन हर बार इसकी जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू उपाय भी नाक की जकड़न कम करने और राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर परेशानी लंबे समय तक बनी रहे या तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या चेहरे में ज्यादा दर्द हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।नाक बंद होने की वजह क्या हो सकती है? सर्दी या जुकाम एलर्जी मौसम में बदलाव धूल या धुएं का संपर्क साइनस की समस्या यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानें बचाव के आसान...