नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Devendra Mahto health update: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल सोमवार को 16वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से जारी अनशन के बीच उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने की बात सामने आ रही है। महतो के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें डॉक्टर्स उनका रुटीन चेकअप कर रहे हैं। वीडियो में देखकर उनकी तबीयत का आंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट में सीने में दर्द, चक्कर आने और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का जिक्र किया है। महतो के मुताबिक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और मेडिकल जांच चल रही है। एक्स-रे, रक्त जांच और शुगर जांच समेत अन्य जांचें लगातार की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के ...