बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आम जनता की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया। डीडीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में बाकसपुरा, बहादुरपुर निवासी अंकित अपने पिता के साथ पहुंचे। उन्होंने सांस लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.