सांस रोगियों की अलग होगी ओपीडी, सभी की एच1एन1 जांच जरूरी
बरेली, सितम्बर 7 -- स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अस्पतालों में अधिक मरीज वाले जिलों में सांस संबंधी रोगियों के लिए अलग ओपीडी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य मरीजों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाना है। वहीं अस्पताल में भर्ती गंभीर सांस रोगियों की एच1एन1 जांच अनिवार्य कर दी गई है। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अस्पतालों में भर्ती सभी गंभीर श्वसन संक्रमण वाले मरीजों की एच1एन1 जांच कराई जाए। इसके अलावा इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों और ऐसे लोगों में भी जांच व उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिनमें चिकित्सकीय आधार पर एच1एन1 संक्रमण की आशंका अधिक हो। संक्रमण की आशंका होने पर जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.