बागपत, मार्च 1 -- लगातार बदलते मौसम की मार सांस और टीबी के रोगियों पर भारी पड़ रही है। इनके अलावा सामान्य लोगों को भी गले संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मेडिसिन के बाद सबसे ज्यादा मरीज वक्ष और क्षय रोग विभाग में आए। वहीं, अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सक बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. श्रवण कुमार ने बताया कि तापमान में बदलाव से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। गर्मी और नमी से सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं। बदलाव से एलर्जी होती है साथ में वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। इसी मौसम में फूलों और पेड़ों से पराग आने पर एलर्जी और अस्थमा की दिक्कतें भी अधिक होने लगती हैं। फफूंद व बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। इनका ज्यादा असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.