नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मुजफ्फरनगर, नीरज कुमार शर्मा UP News: कांवड़ यात्रा में इस बार शिवभक्तों की अटूट आस्था के अनोखे रंग देखने को मिले। कोई बैसाखी के सहारे चला, कोई हाथ-पैर से लाचार होकर भी आगे बढ़ा, तो कोई आंखों पर पट्टी बांधकर। इन्हीं में शामिल मुजफ्फरनगर के मूल निवासी 80 साल साल के परशुराम शर्मा की भक्ति पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कांवड़ यात्रा में शिव के प्रति सच्ची भक्ति के आगे उम्र और बीमारी जैसी रुकावटें भी बौनी साबित हो जाती हैं। उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग भक्त परशुराम शर्मा जो जनपद मुजफ्फरनगर के गांव नरा के मूल निवासी हैं, की यात्रा पूरे क्षेत्र में प्रेरणा और कौतुहल का विषय बनी हुई है। सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे परशुराम शर्मा को डॉक्टरों ने घर पर ही रहने और बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी...