सांस की नली में दूध अटकने से मासूम की मौत
हाथरस, मई 8 -- हाथरस। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव अखैपुर में बच्चे की सांस की नली में दूध अटक गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के अखैपुर निवासी छोटेलाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका ढाई माह का बच्चा रोजाना की तरह गुरुवार की रात सोया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे की मां ने उसे दूध पिलाया। दूध बच्चे की सांस की नली में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- टेंपो से कुचलकर मासूम की मौत हुई परिजन शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.