सांस की नली में दूध अटकने से बिगड़ी बच्ची की हालत, नाजुक
हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस, संवाददाता। कोतलवी हाथरस गेट क्षेत्र के नयाबास में मंगलवार को दूध पिलाते समय सांस की नली में दूध अटकने से बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नायाबास निवासी सत्यवीर की पत्नी अपनी सात माह की बेटी चांदनी को मंगलवार को दूध पिला रही थी। दूध अचानक बच्ची की सांस की नली में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यह भी पढ़ें- डिलीवरी के दौरान धड़ से अलग हो गया नवजात का सिर, अस्पताल में मचा हड़कंप जहां चिकित्सक की हालत गंभीर होने के कारण बच्ची को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.