हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं लंबे समय से सांस्कृतिक समारोह का आयोजन नहीं कराए जाने से नाराज हैं। छात्रसंघ की पदाधिकारियों ने इस संबंध में शुक्रवार को प्राचार्य से मुलाकात की। जल्द समारोह का आयोजन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष भावना थापा ने कहा कि वह लंबे समय से सांस्कृतिक समारोह का आयोजन कराए जाने की मांग कर रही हैं। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से आयोजन की तिथि तय नहीं की जा रही है। इस दौरान विवि प्रतिनिधि रश्मि आर्या, ज्योति मेवाड़ी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.