फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में 'डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी नृत्य और कवि सम्मेलन ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में संगीतमय योग, हरियाणवी लोकनृत्य और कवि सम्मेलन ने दर्शकों को खुब आनंदित किया। विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया छात्र एकलव्य मलिक ने गणेश वंदना की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति से किया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और कुलसचिव प्रो. अजय रंगा मुख्य रूप से मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आमंत्रित कवि विनीत त्रिपाठी, राजपाल और अभिप्राय त्रिपाठी 'नीरव' को स्मृति चिन्ह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.