प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सूफी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। महिलाओं ने मोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। स्वागत क्लब अध्यक्ष प्रिया नारायण, कार्यक्रम अध्यक्ष रेहाना और आराधना ने किया। इस मौके पर कविता, सचिव रेणु कात्याल, गीता, नुसरत, संगीत, उषा, नीलिमा, मोना, रेणु, वर्षा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...