सोनभद्र, फरवरी 12 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी-विंध्याचल ने बुधवार की शाम विंध्य क्लब में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेटीम के सम्मान में एक भव्य इन-हाउस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर असेसमेंट टीम की यात्रा एवं स्टेशन की गतिविधियों की झलकियों से सुसज्जित एक विशेष वीडियो प्रदर्शित किया गया। सुहासिनी स्कूल, डी पॉल स्कूल एवं डीपीएस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्रीय लोक-थीम एवं होली के पौराणिक संदर्भ पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौरभ बनौधा, उप महाप्रबंधक(आईटी) ने बांसुरी वादन की मधुर प्रस्तुति दी, वहीं रविन्द्र मिश्रा की प्रभावशाली प्रस्तुति ने समां बांध दिया। दीपक ए. देशपांडे एवं असेसमेंट टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.