जामताड़ा, फरवरी 6 -- जामताड़ा। जिला के क्रीड़ा विभाग द्वारा पर्वत विहार में आयोजित सांस्कृतिक संगम कार्यक्रम में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के क्रीड़ा बिभाग के पदाधिकारी श्री तूफ़ान पोद्दार और पर्यटक विशेषज्ञ सूरज कुमार उपस्थित थे। इसमे सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल से नृत्य, सामूहिक गीत और कला प्रदर्शन में 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीनों प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियन का खिताब डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता। सामूहिक नृत्य में वंशिका शाह, अनुराधा सिंह,प्रियंका माजी, सोमिका राणा, स्नेहा मरांडी ने भाग लिया। सामूहिक लोकगीत, जो जिला क्रीड़ा पदाधिकारी की फरमाइश पर गाया गया, को राज्य स्तर पर भी प्रस्तुत किया गया था। अवधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.