सांस्कृतिक शिविर में दिखे कला के अलग-अलग रंग
रांची, मई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा ऑड्रे हाउस में समर कैंप मंगलवार को शुरू हुआ। 11 जून तक चलने वाले कैंप में पहले दिन सरकारी एवं निजी स्कूलों के 375 बच्चों ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने किया। कैंप में कला के कई रंगों का समागम एक मंच पर हो रहा है। बच्चे नाटक, चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता, गजल गायन, भरतनाट्यम, कथक नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं योग-ध्यान, पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें झारखंड कला मंदिर के प्रशिक्षक मृणालिनि अखौरी, प्रमिला कुमारी, कौशिक राय, गौतम बक्शी, अलका वर्मा, देवदास विश्वकर्मा के अलावा शुभम, ऋषिकेश लाल, राजीव सिन्हा, बेरथा टोप्पो, अंजली चक्रवर्ती व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.