पलामू, नवम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के रजत वर्ष के उपलक्ष्य में संत मरियम स्कूल ने शनिवार की शाम में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस क्रम में डीईओ कहा कि झारखंड केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि संघर्ष, स्वाभिमान, त्याग और सांस्कृतिक विविधता की जीवंत गाथा है। भगवान बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर और अन्य वीरआंदोलनकारियों ने जिस स्वप्निल झारखंड का निर्माण किया, उसका सम्मान और संरक्षण नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों के समर्पण की चर्चा करते हुए डीईओ ने कहा कि झारखंड राज्य की संस्कृति को शोभायात्रा में जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि यह पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ी हुई है और उसे आगे ले जाने का संकल्प र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.