जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने विकसित भारत@2047 के विजन को सशक्त करने के उद्देश्य से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और डॉक्टोरल कार्यशाला का आयोजन किया। ए कन्वर्जेंस : रिफ्लेक्शंस इन एंटरप्रेन्योरियल जर्नी थ्रू कल्चरल फॉर्म्स एंड वॉयस विषय पर आधारित कार्यक्रम को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) और एक्सएलआरआई के फेसेस का सहयोग प्राप्त हुआ। इस पहल का मुख्य लक्ष्य सांस्कृतिक विरासत को केवल संरक्षण तक सीमित न रखकर उसे आर्थिक मूल्य और टिकाऊ उद्यमिता के गतिशील इंजन के रूप में स्थापित करना था। सेमिनार में झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक सांस्कृतिक साधकों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में संस्थान के प्रशासक डॉ. (फादर) मुक्ति क्लेरेंस ने सांस्कृतिक विमर्श को समावेशी विकास के उद्यमी मॉडल में बदलने पर जोर दिया। ...