बहराइच, फरवरी 11 -- नानपारा, संवाददाता। त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, धर्मगुरु व नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हें आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाया जाना चाहिए। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों एवं धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं पर ध्यान न दें। क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.