महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के प्रभारी मंत्री एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार सांस्कृतिक विरासतों व धार्मिक धरोहरों का कायाकल्प करा रही है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण अभूतपूर्व स्तर पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें-...