काशीपुर, फरवरी 10 -- जसपुर, संवाददाता। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। मंगलवार को धर्मशाला मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में शिशु मंदिर एवं रूपम कॉन्वेंट के बच्चों ने स्वागत वंदना प्रस्तुत की। भक्ति मंडली ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिव्या जागृति संस्थान हरिद्वार के उमेशानंद महाराज ने कहा कि प्रत्येक हिन्दू को शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। हिन्दू सम्मेलनों का अर्थ है हिन्दू को संगठित करना। उन्होंने हिन्दुओं से संगठित रहने की अपील की। यहां संयोजक सुधीर बिश्नोई, सहसंयोजक नवीन अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, राजेंद्र कंडारी, चेतन अग्रवाल, उमा बिश्नोई, एसपी शर्मा, पृथ्वी सिंह, आशीष चौबे, संजय गर्ग, डॉ. आशु सिंघल, अमित बिश्नोई, तरुण गहलोत, मोह...