बेगुसराय, अप्रैल 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के सभागार में गुरुवार को 21वां वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद कुमार ने किया। मंच संचालन वाइस प्रिंसिपल सुशील कुमार एवं तृप्ति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भाव-नृत्य, रिकॉर्डिंग डांस एवं कविता पाठ की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा जिससे उपस्थित अभिभावक व दर्शक मंत्रमुग्ध दिखे। भाव-नृत्य में हर्ष, राघव, सविता, अनिरुद्ध, राखी, रियांश, गणेश, अनन्या एवं आर्या ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं रिकॉर्डिंग डांस में सोनम, भाव्या और प्रज्ञा ने अपने आकर्षक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। कविता पाठ में आदित्य, अभिनव और अनुराग ने प्रभावशाली अंदा...