रामगढ़, फरवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बजरंग दल रामगढ़ इकाई ने एक बयान जारी कर युवाओं से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप आचरण करने की अपील की है। संगठन ने सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधियों से बचने और सामाजिक मर्यादा का पालन करने की बात कही है। रामगढ़ जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर ने कहा कि संगठन किसी विशेष दिवस के विरोध में नहीं है, लेकिन उसके नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता या फूहड़ता फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम को पवित्र भावना माना गया है, इसलिए उसका प्रदर्शन भी मर्यादित और सभ्य होना चाहिए। वहीं, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने युवतियों और महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की जबर...