महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। 102 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर के संयुक्त वार्षिक शिविर के चौथे दिन महराजगंज के 22 विभिन्न कॉलेजों से आए हुए कैडेटस प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण गुणात्मक रूप से चल रहा है, जिसमें कैडेटो के सर्वांगीण विकास के लिए स्टाफ तथा अन्य अधिकारी गण प्रतिभाग करके कैंप को संपन्न बनाने में लगे हुए हैं। सिसवा क्षेत्र के परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सबयां में चल रहे शिविर में कैडेटों को ड्रिल एवम शारीरिक प्रशिक्षण हवलदार पिंटू एवं अन्य पीआई स्टाफ द्वारा दिया गया। इसके बाद कैडेटस को मैप रीडिंग और शस्त्र चलाने की कक्षाएं हवलदार रामबालक, विपिन, सेल्वम एवं सूबेदार नंदलाल, कदम लेंका द्वारा चलायी गई। कैडेट्स को कक्षा शिक्षण कराया गया, जिसमें नेतृत्व विकास और एनसीसी के संगठनात्मक ढाचे के विषय बिंदुओं के बार...