सिमडेगा, मार्च 10 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र के शून्यकाल के माध्यम से धुमकुड़िया भवन एवं परगना स्तर के पड़हाओं के लिए सांस्कृतिक भवन के साथ अखड़ा निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनूसूचित क्षेत्रों के लिए पेसा अधिनियम 1996 को झारखंड नियमावली 2025 ध्वनि मत से लागू कर दिया गया। किन्तु वर्तमान समय के अनुसार ये महसूस किया जा रहा है कि ग्राम सभाओं की बैठक कहां और किस स्थान पर हो, जहां ग्राम सभा का सभी सदस्य एक समय एक स्थान पर एकत्रित हो कर अपनी बातें या निर्णय लेने में सक्षम हो सके। इसके लिए एक कार्यालय का होना अति आवश्यक है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.