हल्द्वानी, मार्च 25 -- लालकुआं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र, श्रीकृष्ण उप्रेती, पुष्पा बहुगुणा, प्रेमलता, खुशाल सिंह पांगती सहित अभिभावक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.