जौनपुर, मार्च 14 -- सुरेरी। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भानपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश कुमार कश्यप और विशिष्ट अतिथि पत्रकार बृजेश कुमार मिश्र ने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। अध्यक्षता कलावती यादव ने जबकि संचालन प्रधानाध्यापक रामसेवक मौर्य ने की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शैलेश कुमार यादव, केशव नाथ, रमेश कुमार, उदयराज, पुष्पल कुमार, इरफान कुमार, नीलम देवी, विकास यादव सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ने स...