कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- विकास खंड सिराथू के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या पुष्पा देवी ने कहा कि शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का ज्ञान छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाता है। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर जरीन शौकत, श्रद्धा मिश्रा, शाइस्ता नूर, मंजू कुमारी, वार्डन सुधा कुमारी आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.