मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- श्रीराम कॉलेज के सभागार में एलुमनाई मीट-2026 का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के लगभग 1020 पुरातन विद्यार्थी का सम्मानित किया गया। सभी ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के अनुभव मंच से साझा किए। यह कार्यक्रम दो सत्रों में चला। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चैयरमेन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, डा. अशोक कुमार, प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा पारम्परिक रूप से गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। इसके पश्चात वाणिज्य विभाग छात्र-छात्राओं द्वारा घूमर-घूमर गीत पर नृत्य कर कार्यक्रम मे मौजूद पुरातन विद्यार्थियों का मन मोह लिया। पत्रकारिता के छात्रों ने गुजराती संस्कृति पर गुजराती लोक नृत्य उडी-उडी जाये दिल की पतंक पर धमाकेदार प्रस्तुति द...