प्रयागराज, अप्रैल 11 -- एमपीवीएम गंगागुरुकुलम फाफामऊ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शनिवार को इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने विद्यालय की शैक्षिक नीतियों, अनुशासन एवं संस्कार प्रधान शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में कक्षा छह से आठ तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने गीता के चयनित श्लोकों का सस्वर वाचन किया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी गीत तथा कक्षा तीन से नौ तक के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य से मन मोह लिया। अंत में समन्वयक रिंकू श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...