सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन संध्या ने बांधा समा
रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूरारानी स्थित भंजुराम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के चार दिवसीय 49वें वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ 8 मई को वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ। समारोह में परमश्रद्धेय स्वामी धर्मदेव महाराज की पावन उपस्थिति रही। शाम छह बजे निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भागीदारी की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। समारोह के दूसरे दिन ध्वजारोहण राघव सचदेवा ने किया। विद्यार्थियों ने झंडा गीत के साथ गणेश वंदना, स्वागत गीत, रासलीला, झूला गीत, 'विष्णु जी के दस अवतार', 'स्वामी अमर देव महाराज गृह त्याग कथा' और 'मदर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.