बलरामपुर, अप्रैल 19 -- पचपेड़वा, संवाददाता। संग्रामपुर स्थित जैबुन्निशा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के देवीपाटन मंडल के कोऑर्डिनेटर इरफान अहमद ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अफजल खान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि इरफान अहमद ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताब से बड़ा कोई मित्र नहीं होता और क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन की, जिसे एक अच्छा गुरु बखूबी निभाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने धरती सुनहरी अंबर नीला, जलवा तेरा जलवा, जीना है तो पापा शराब मत पीना और ऐ वतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.