आगरा, अप्रैल 25 -- मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। नृत्य, संगीत और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक डॉ वीपी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के लिए विशेष प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कई छात्रों को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक पल भी देखने को मिले। संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.