भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीएलएस कॉलेज नवगछिया में आयोजित अंतर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता 'उत्कर्ष' में सात विधाओं में भाग लिया था। इसमें से पांच विधाओं में मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया था। प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले और शिरकत करने वाले विद्यार्थियों का सोमवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने सम्मान किया। इस दौरान सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. स्वस्तिका दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। डॉ. दास ने बताया कि कॉलेज को समूह नृत्य में प्रथम, सामाजिक नाटक में द्वितीय, एकल गायन में द्वितीय, शास्त्रीय नृत्य एकल में द्वितीय तथा मिमिक्री में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। टीम मैनेजर के रूप में डॉ. श्वेता थी। प्राचार्य ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.