सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना में आवेदन शुरू
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना में आवेदन शुरू हो गए हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस छात्रवृति योजना मे माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 10 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य मान्यता प्राप्त स्कूलों या परंपरागत निष्पादन कलाओं में अभ्यासरत परिवारों से सम्बन्धित प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष प्रशिक्षण के लिए सुविधाएं देना है। जिससे वह सांस्कृतिक क्षेत्रों जैसे संगीत, नाटक, चित्रकला, शिल्पकला, हस्तकला व साहित्यिक कला आदि में अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि आवेदन पत्र सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrt.gov.in पर भी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.