सांस्कृतिक पाठशाला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर हुआ मंथन
पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर। पलामू में सड़क दुर्घटनाओं और उसमें मौतों की सूची लगातार लंबी होता देख इप्टा संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 99वें कड़ी में विशेष संवाद किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के मूल में कौन? विषयक चर्चा में समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इप्टा के प्रेम प्रकाश ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि मानव जनित समस्या है। अगर इसके कारणों को समझें और उन पर गंभीरता से विचार करें तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और तेज रफ्तार दुर्घटनाओं की बड़ी वजह है। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि कई बार परिवार भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। फिजियोथैरेपिस्ट कुलदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.