सांस्कृतिक पाठशाला में जल जंगल जमीन पर हुई चर्चा
पलामू, जून 15 -- मेदिनीनगर। इप्टा के तत्वावधान में संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 98वीं कड़ी में रविवार को बिरसा मुंडा के वैचारिक सवाल और वर्तमान विषय पर संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता और प्राकृतिक संसाधनों पर समुदाय के अधिकार जैसे मुद्दे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने बिरसा मुंडा के समय में थे। संवाद की अध्यक्षता इप्टा के जिला अध्यक्ष प्रेम भसीन और शैलेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से की। विषय प्रवेश कराते हुए शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया अनेक तरह की चुनौतियों और परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे समय में बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्षों को याद करना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनके विचार समाज को बेहतर और खुशहाल दिशा दे सकते हैं। कुलदीप राम, केडी सिंह, मृत्युंजय शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.