रांची, फरवरी 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत छाता पंचायत के छाता गांव में रविवार को 13वां सरना झंडा गाड़ी सह स्थापना दिवस श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्म गुरुओं द्वारा विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और प्रकृति आराधना से हुई। सरना स्थल पर समाज की सुख-शांति, उन्नति और एकता की कामना की गई। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। सामूहिक पूजा और अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झंडा गड़ी कार्यक्रम केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह गहरी आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सामूहिक पूजा समाज की एकजुटता और भाईचारे को दर्शाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.