रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह पंचायत के धार्मिक आस्था से जुड़े परचांडु पहाड़ के तलहटी में लगने वाले मधुरास मेला का बुधवार की संध्या जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने यहां स्थापित पूजा स्थल में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति की ओर से रात्रि जागरण के तहत यहां पश्चिम बंगाल क्षरेत्र से छऊ नृत्य टीम के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कलाकारों के मनमोहक धार्मिक प्रस्तुति ने लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत के साथ प्रस्तुत छऊ नृत्य देर रात तक चलता रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।मेले में खान-पान के स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बना रहा। सांसद प्रतिनिधि ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.