कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स ने वीएसएसडी कॉलेज की संस्कारशाला और बेंगलुरू स्थित आत्मालय अकादमी (भरतनाट्यम एवं शास्त्रीय शिक्षा को समर्पित संस्था) के साथ समझौता किया। समझौते पर विवि की ओर से रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, वीएसएसडी कॉलेज की प्रबंध समिति की सचिव सीए नीतू सिंह और आत्मालय अकादमी की डॉ. पद्मजा वेंकटेश सुरेश ने किया। इसके तहत दक्षिण और उत्तर भारत के कलाकार एक-दूसरे की सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित होंगे। रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस समझौते के तहत उत्तर भारत के शास्त्रीय नृत्य के कलाकार दक्षिण भारतीय शैली में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह, दक्षिण भारतीय कलाकारों को उत्तर भारतीय सांस्कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.