बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती एवं विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया। विशेष प्रातःकालीन सभा में प्राचार्या डॉ. शीतल एवं नन्हे बच्चों ने रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से टैगोर के जीवन, साहित्य और शिक्षा के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इसी अवसर पर विश्व एथलेटिक्स दिवस पर विद्यार्थियों ने आर्चरी, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों को आकर्षक नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के विचार आज भी बच्चों को रचनात्मकता, संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.