वाराणसी, नवम्बर 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी और तमिलनाडु की प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ज्ञान परंपराओं को जोड़ने वाले काशी तमिल संगमम् 5.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य आयोजन से पहले बीएचयू की ओर से लोगों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्री-इवेंट सत्र आयोजित होंगे। यह पहल युवाओं को दोनों क्षेत्रों की साझा सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए की गई है। संगमम् का मुख्य आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक काशी, प्रयागराज और अयोध्या में प्रस्तावित है। बीएचयू के काशी तमिल संगमम् पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुख्य आयोजन से पहले परिसर और शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और रचनात्मक गतिविधियां होंगी। रन फॉर केटीएस 5.0 का आयोजन भी प्रस्तावित है। भजन क्लबिंग और रं...