जौनपुर, मार्च 10 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बड़नपुर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, सामूहिक नृत्य, कौव्वाली आदि प्रस्तुत कर सभी को।मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी, विभिन्न खेल और मदर मेले का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. सर्वेश राजभर ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह आसान विधा है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। एक शिक्षित व्यक्ति ही देश को नया आयाम देता है। समारोह को पूर्व शिक्षक राधेश्याम वर्मा, मुख्य सेविका सुशीला वर्मा, सुभाष उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान विंदलेश पासवान तथा संचालन एआरपी विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.