गिरडीह, नवम्बर 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित घाघरा साइंस कॉलेज में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम सह विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आइक्यूएसी और सांस्कृतिक विभाग के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायन, नृत्य वाद-विवाद, कविता आदि का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता के लिए ऋषभ कुमार, गायन प्रतियोगिता में चंदन कुमार व शगुफ्ता परवीन, नृत्य प्रतियोगिता में लव राणा, खुश राणा व दीपक कुमार पासवान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऋषभ विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौसले की आफजाई की गई। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा सुबीर कुमार खवास, नेक- कॉर्डिनेटर प्रो प्रेम कुमार, प्रो इंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.