सोनभद्र, मई 10 -- शक्तिनगर। डीएवी बीना में मातृ दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत हिंदी की शिक्षिका सुनीता मिश्रा का अभिनन्दन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एक्शन सॉन्ग व मातृ पूजन कार्यक्रम से भाव विभोर कर दिया। मंच का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुजाता त्रिवेदी ने किया। शिक्षक ए.के पाठक ने मां की महत्ता बताते हुए संबोधन में कहा कि मां सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि प्यार त्याग और समर्पण की मूरत है। हमारे जीवन की पहली गुरु और सबसे अच्छी दोस्त मां होती है। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक एस.एन बराल,मनीष गुप्ता, रश्मि देवी के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है: प्राचार्य यह भी पढ़ें- "मां" शब्द में समाहित है पूरी सृष...