फतेहपुर, अगस्त 22 -- बिंदकी, संवाददाता। विद्यालय में विशेष दिवसों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रार्थना सभा के लिए 90 लाख की लागत से स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। टीनशेड और पक्का मंच और पर्याप्त स्थान होने से छात्र छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। जिसका निर्माण कार्य तेजी के साथ जारी है।बिंदकी के सरकंडी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एमपी हॉल यानि कार्यक्रम व प्रार्थना स्थल का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक नवोदय विद्यालयों की भांति सरकंडी नवोदय विद्यालय में भी करीब 90 लाख की लागत से टीनशेड रहित पक्का मंच तैयार कराया जा रहा है। विद्यालय में स्थापित मैदान का छोटा मंच होने के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। एमपी हॉल के निर्माण होने से विशेष आयोजनों पर छात्र छात्राओं को सहुलियत मिलेगी। जिसक...