सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक कलाकार 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
हाजीपुर, जुलाई 22 -- वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निदेशानुसार श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर भगवानपुर अड्डा चौक पर श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को कांवरियों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार,पटना के निर्देश के आलोक में आयोजित इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकार अपना आवेदन पत्र आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 25 जुलाई 2026 को कार्यालय अवधि की समाप्ति तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय,वैशाली में जमा कर सकते हैं। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय,वैशाली द्वारा बताया गया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन प्राप्त आवेदनों के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : श्रावणी सरकारी धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.