चाईबासा, मार्च 15 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र में सहचरी ग्रुप के द्वारा रविवार शाम को महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सहचरी ग्रुप की सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.